Kausambi News: पड़ोसियों ने पिता-पुत्र को बेरहमी से पीटा, केस
कौशाम्बी, जुलाई 6 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उजिहिनी खालसा गांव निवासी अबू शाद ने बताया कि पड़ोसी बारिश का पानी उसके मकान की नींव में बहाते हैं। इससे दीवारें कमजोर हो रही हैं। इसका उलाहना देने पर उन लोगों ने पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता जफर अहमद को भी पीटा। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शाहिद उर्फ मुन्नू, अरफान अहमद, बदरे आलम व नबी आलम के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.