Kausambi News: पड़ोसियों ने दीवार ढहाई, विरोध पर धमकी
कौशाम्बी, अगस्त 25 -- Kausambi News: संदीपनघाट थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी भुलनी देवी पत्नी स्व. फूलचंद्र ने बताया कि 18 अगस्त को वह अपने मौसी के घर गई थी। उसी रात गांव के अर्जुन ने अपने भाई अमीचंद्र, ननकाई व सहयोगी रमेश, जीते एवं मनोज ने मिलकर उसकी आठ फीट ऊंची और 35 फीट लंबी दीवार गिरा दी। घटना की जानकारी होने पर घर पहुंची पीड़िता ने उलाहना दिया तो आरोपियों ने गाली देते हुए उसे जानलेवा धमकी दी। थाना प्रभारी नरेंद्र नागर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.