Kausambi News: पड़ोसियों ने दंपती समेत तीन को पीटा, केस
कौशाम्बी, अगस्त 31 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मितवापुर गांव की शकुंतला देवी ने बताया कि शनिवार को पड़ोसी नथन पटेल पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने बेटे रवि व पत्नी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी।पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति अतर सिंह एवं पुत्री को भी पीटा। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी नागेंद्र नागर ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पड़ोसी सगे भाइयों ने कुनबे को पीटा, केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.