कौशाम्बी, अक्टूबर 4 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा सहाबनपुर गांव निवासी रमाकांत सरोज उर्फ पताली ने बताया कि महिलाओं-महिलाओं के विवाद को लेकर शनिवार की सुबह पड़ोस की सुमनी देवी पत्नी कैलाश गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पड़ोसियों ने महिला को घर में घुसकर पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...