कौशाम्बी, अक्टूबर 11 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के भदवां गांव की कमलेश देवी पत्नी राजलाल ने बताया कि नौ अक्तूबर की शाम वह भैंस को चारा देने जा रही थी। तभी पड़ोस की शांति देवी ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर डंडे से हमला कर दिया। उसने दांत भी काट लिया। इससे पीड़िता को शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...