कौशाम्बी, अक्टूबर 30 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 26 अक्तूबर की सुबह वह कहीं बाहर गया था। दोपहर को पत्नी धान काटने चली गई। इस दौरान पड़ोसी करन पुत्र राजकुमार घर पर मौजूद उसकी 16 साल की बेटी को अगवा कर ले गया। आरोपी वापस लौट आया, लेकिन बेटी का सुराग नहीं लग रहा है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...