Kausambi News: पट्टीदार ने युवक को पीटा, काट लिया दांत
कौशाम्बी, जुलाई 11 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव निवासी मुन्ना लाल सोनी ने बताया कि 18 जून 2026 को चाचा रामलखन ने उसके पिता सोमनाथ से उनके हिस्से की जमीन का बैनामा करा लिया था। इसकी जानकारी पीड़ित को गुरुवार की दोपहर हुई। पीड़ित के मुताबिक, शुक्रवार को उसकी पत्नी निर्मला और बेटा शुभम पिता से जमीन के बाबत पूछताछ कर रहे थे। तभी आरोपी चाचा रामलखन का बेटा रामू आकर वीडियो बनाने लगा। इसका विरोध करने पर उसने पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के बेटे की अंगुलियों में दांत काट लिया, इससे वह जख्मी हो गया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.