Kausambi News: पट्टीदार के खिलाफ दर्ज कराया भूमि कब्जाने का केस
कौशाम्बी, जुलाई 18 -- Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव की सुमन पत्नी सनद कुमार ने बताया कि उसके पति दो भाई हैं। दोनों भाइयों ने पिता के रहते ही जायदाद का बंटवारा कर लिया था। पीड़ित महिला का आरोप है कि गुरुवार को पति के भाई प्रेमचंद्र निषाद ने उसके खेत में कब्जा करके मेड़ बांध दी। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए हत्या की धमकी दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.