Kausambi News: पट्टीदारों ने भाई-बहन को पीटा, केस दर्ज
कौशाम्बी, अक्टूबर 21 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के बदलेपुर गांव की सरिता देवी पत्नी हंसराज ने बताया कि 18 अक्तूबर की दोपहर जेठ श्रीनाथ उसके खेत में खड़ी धान की फसल को पैरों से कुचल रहा था। विरोध करने पर अपने पुत्र अतुल, वीरेंद्र व बहू प्रीती के साथ मिलकर गाली-गलौज करने लगा।पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने उसके बेटे श्लोक और बेटी कविता की पिटाई भी की। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.