Kausambi News: पटाखा कांड : पीड़ित परिवारों से मिले पिछड़ा आयोग सदस्य
कौशाम्बी, सितम्बर 13 -- Kausambi News: राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रमाशंकर साहू रविवार को मनौरी पटाखा कांड में साहू समाज के चार बच्चों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और उन्हें ढांढस बंधाया। रमाशंकर साहू ने कहा कि दुख की इस घड़ी में शासन और समाज पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
माँ शीतला की पूजा इसके बाद आयोग सदस्य शक्तिपीठ कड़ा धाम पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से मां शीतला की पूजा-अर्चना और आरती की। धाम के तीर्थ पुरोहित बम भोला पंडा ने उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। देवी दर्शन के बाद रमाशंकर साहू देवीगंज स्थित जीपीएस पब्लिक स्कूल पहुंचे। यहां समाज के लोगों के साथ बैठक में समाज के उत्थान, बच्चों और विशेषकर बेटियों की शिक्षा तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.