Kausambi News: पखवाड़े भर हुई झमाझम बारिश के बाद शनिवार को निकली तल्ख धूप
कौशाम्बी, सितम्बर 12 -- Kausambi News: अगस्त माह के आखिरी सप्ताह से लेकर सितंबर के पहले सप्ताह तक दोआबा में लगातार झमाझम बारिश होती रही। इस दौरान लोग गांवों व घरों के कीचड़ भरे रास्ते से ऊब गए थे। धूप होते ही रास्ते सूखने से जहां उन्हें राहत मिली, वहीं उमस भरी गर्मी बढ़ने से दोपहर में परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर धूप होने से धान की बालियों में कीट लगने की संभावना भी काफी हद तक कम हो गई है। समूचे दोआबा में पखवारे भर से 24 घंटे में एक बार बारिश होना तय हो गया था। इससे गांवों की गलियां व रास्ते कीचड़ में तब्दील हो गए थे। इतना ही नहीं धूप न होने से पक्के घरों की फर्श में भी चिपचिपाहट बनी रहती थी। लेकन शनिवार को मौसम का मिजाज सुबह से बदला नजर आया। सुबह सात बजे धूप निकली और कुछ देर रहने के बाद फिर बादलों ने भगवान भाष्कर को ढक लिया। लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.