Kausambi News: पंप मालिक ने सेल्समैन को पीटा, गिरे रुपये
कौशाम्बी, अक्टूबर 6 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के मडूकी निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि वह चरवा स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करता है। सोमवार की सुबह तेल नाप रहा था। तभी बगल के पेट्रोल पंप मालिक मुनीश पांडेय निवासी चरवा ने आकर अकारण गाली देने लगा। विरोध करने पर पिटाई की। पंप बंद करके नहीं भागने पर जानलेवा धमकी दी। इस दौरान पीड़ित की जेब में रहे 2180 रुपये कहीं गिर गए। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.