Kausambi News: पंचायत भवन परिसर में अवैध निर्माण का आरोप
कौशाम्बी, जुलाई 18 -- Kausambi News: सिराथू तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मोहम्मदपुर अनेठा गांव के ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव को शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत भवन की बाउंड्री के भीतर अवैध निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोग सरकारी भूमि पर कब्जे की नीयत से निर्माण कार्य करा रहे हैं। अनेठा के ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि मामले की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से निर्माण कार्य जारी है। शिकायत में प्रधान प्रतिनिधि शशी पाल तथा उनके समर्थकों पर पंचायत भवन परिसर में कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध निर्माण तत्काल रुकवाने, सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.