Kausambi News: नेत्र शिविर, 300 लोगों की जांच, 74 को बांटे चश्मे
कौशाम्बी, अक्टूबर 25 -- Kausambi News: स्थानीय नगर पालिका के बाल गोबिंद सरस्वती विद्याश्रम में रविवार को अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क नेत्र शिविर लगाया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज गुप्ता के निर्देश में डॉ. कमल कुमार और डॉ. उमाकांत की टीम ने सहायक लवकुश कुमार के साथ करीब 300 लोगों की आंखों की जांच की। मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। शिविर में जांच के दौरान 74 लोगों को चश्मे की जरूरत मिली, जिन्हें मौके पर ही निःशुल्क चश्मे दिए गए। वहीं, मोतियाबिंद से पीड़ित 11 मरीजों को एंबुलेंस से सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, जानकीकुंड चित्रकूट भेजा गया। वहां उनके ऑपरेशन के साथ लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। आयोजक प्रवेश केसरवानी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.