Kausambi News: नीम के हरे पेड़ काटने पर मुकदमा दर्ज
कौशाम्बी, अगस्त 20 -- Kausambi News: पइंसा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में नीम के हरे पेड़ लगे हुए थे। पिछले दिनों फतेहपुर जिले के जहांगीर नगर गहुरा निवासी सारिक अहमद पुत्र मकसूद ने दो पेड़ कटवा दिए। साथ ही एक पेड़ की शाखाएं कटवाईं। उसे भी काटने की तैयारी थी। मामले की जानकारी होने पर सिराथू रेंज के वन दरोगा सुलवंद प्रसाद बुधवार को मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.