Kausambi News: नीम के सात हरे पेड़ काटे, दी धमकी
कौशाम्बी, अक्टूबर 3 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के सैयद सरावां निवासी गुलाब सिंह ने बताया कि उसके घर के बगल खाली पड़ी जमीन पर नीम के सात हरे पेड़ लगे हुए थे। 30 सितंबर को गांव का ही ननकू लाल इन पेड़ों को कटवाकर लकड़ी लेकर चला गया। शुक्रवार को इस बात का उलाहना देने जाने पर आरोपी ने अपने बेटे नीरज कुमार के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी दी। साथ ही कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा लिया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.