Kausambi News: नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म देखने चावल मंडी में उमड़ी भारी भीड़
कौशाम्बी, सितम्बर 23 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव द्वारा अनूठी पहल की गई। उन्होंने सरायअकिल चावल मंडी में एलईडी स्क्रीन लगाकर नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश'का नि:शुल्क प्रदर्शन कराया। इस दौरान दर्शकों द्वारा लगाये गए जय श्रीराम के जयकारों से कार्यक्रम स्थल भक्ति में सराबोर नजर आया।कार्यक्रम का शुभारंभ पुजारी गिरीश दास आचार्य ने विधि-विधान से भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना के साथ किया। इसके बाद फीता काटकर फिल्म प्रदर्शन की शुरुआत की गई। फिल्म शुरू होते ही चावल मंडी में जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे गूंजने लगे। सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों में फिल्म को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.