Kausambi News: निर्माण रोकने पर महिला को धमकाया
कौशाम्बी, जुलाई 13 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी उर्मिला देवी पत्नी कमलेश निषाद ने बताया कि आबादी के भीतर उनके मकान के बगल में उनकी खाली जमीन है। आरोप है कि रविवार को पड़ोस के दो भाइयों ने उक्त जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर जब उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का विरोध किया तो दोनों आरोपित जमीन को अपना बताते हुए गाली-गलौज करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को महिला ने मामले की शिकायत सीओ कार्यालय में करते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.