Kausambi News: निर्माण के विरोध पर सास-बहू समेत तीन को पीटा
कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के भदवां निवासी विजय कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह पड़ोसी राममिलन उसकी जमीन पर जबर्दस्ती मकान का निर्माण करा रहा था। इसका विरोध करने पर उसने अपनी पत्नी, बहन रीता व भाई अंकित के साथ मिलकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पीड़ित की पत्नी विमला देवी, बहन कोमल देवी एवं मां मालती देवी की पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया। थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.