Kausambi News: निर्माण के विरोध पर देवर-भाभी को पीटा
कौशाम्बी, सितम्बर 28 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव की ज्ञानमती पत्नी भारत लाल मौर्य ने बताया कि रविवार की सुबह पड़ोसी सगे भाई रामू मौर्य, सुनील मौर्य व श्यामू मौर्य उसके घर के सामने स्नानागार का निर्माण करा रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली देते हुए पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके देवर अजय को भी पीटा। ग्रामीणों ने देवर-भाभी की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मछली पकड़ने की बात को लेकर कुनबे पर हमला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.