कौशाम्बी, जुलाई 14 -- Kausambi News: थाना क्षेत्र के सिरियावां कलां गांव में पुश्तैनी जमीन पर मकान निर्माण के दौरान पड़ोसी विरोध कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। गांव निवासी रामआसरे सरोज ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह पुराने कच्चे मकान की जगह पक्का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए निर्माण करने से रोक दिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने जाकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: जमीन पर निर्माण रोकने पर धमकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...