Kausambi News: निर्माणाधीन मकान से जेनरेटर व धान चोरी
कौशाम्बी, अक्टूबर 25 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के पिपरकुंडी गांव निवासी इंद्रनारायण ने बताया कि वह स्थानीय बाजार के करीब नए मकान का निर्माण करा रहा है। दीवारों आदि की तराई के लिए किराए का जेनरेटर मंगवाया था। शुक्रवार की रात चोर जेनरेटर व मकान में रखा 10 बोरी धान उठा ले गए। घटना की जानकारी गृहस्वामी को शनिवार की सुबह हुई। उसकी तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने जल्द ही खुलासा करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.