Kausambi News: निर्माणाधीन भवन से पिलर का फर्मा चोरी, केस दर्ज
कौशाम्बी, अगस्त 9 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के छितानी का पुरवा निवासी लालमन पुत्र बदल राजपूत ने बताया कि वह मकान निर्माण का ठेका लेकर काम करता है। उसने संदीपनघाट क्षेत्र के सैंता पावर हाउस के आगे हड्डी मिल के पास एक मकान बनाने का ठेका लिया है। आरोप है कि छह अगस्त की रात निर्माणाधीन मकान में रखे पिलर वाले 26 फर्मा चोरी हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.