Kausambi News: नियमों के उल्लंघन पर 356 वाहनों का ई-चालान
कौशाम्बी, अक्टूबर 13 -- Kausambi News: सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सोमवार को जिलेभर में सुबह से रात तक सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 356 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि पांच वाहनों को सीज किया गया। पुलिस और यातायात टीमों ने प्रमुख मार्गों, चौराहों तथा संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच की। पिकअप और ट्रैक्टर सहित मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी बैठाकर चलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वाहन चालकों को ऐसे परिवहन से बचने की हिदायत दी गई। अभियान के दौरान वाहनों के अभिलेख, नंबर प्लेट, हेलमेट, सीट बेल्ट और इंटरसेप्टर स्पीड रडार गन से निर्धारित गति सीमा के अनुपालन की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.