कौशाम्बी, अक्टूबर 11 -- Kausambi News: सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिले में पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 307 वाहनों का ई-चालान किया गया। डीएसपी ट्रैफिक भैया संतोष कुमार ने बताया कि विभिन्न थानों और यातायात पुलिस टीमों ने प्रमुख मार्गों, चौराहों व संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच की। चालकों को मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाने की हिदायत दी गई। स्कूल वाहनों की भी सघन जांच कर निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। इंटरसेप्टर स्पीड रडार गन से ओवरस्पीड, नंबर प्लेट, हेलमेट एवं सीट बेल्ट की जांच की गई। वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में चलने, मोबाइल का प्रयोग न करने और नशे में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...