Kausambi News: नियमों का उल्लंघन करने पर 249 वाहनों का ई-चालान
कौशाम्बी, अक्टूबर 25 -- Kausambi News: सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार को जिलेभर में सुबह से रात तक वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने पर 249 वाहनों का ई-चालान किया गया। अभियान में पिकअप और ट्रैक्टर समेत माल वाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी बैठाकर ले जाने वालों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने चालकों को माल वाहक वाहनों में यात्रियों को न बैठाने की हिदायत दी। साथ ही इंटरसेप्टर स्पीड रडार गन से ओवरस्पीड की जांच की गई। वाहनों के कागजात, नंबर प्लेट, हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल की भी पड़ताल की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल न करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Amroha News: यातायात पुलिस ने 292 वाहनों का किया ई-चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.