Kausambi News: निजी नलकूप में करंट से किसान की मौत
कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- Kausambi News: सैनी कोतवाली के रामपुर धमांवा गांव में बुधवार की शाम को निजी नलकूप में करंट लगने से किसान की मौत हो गई। इससे परिजनों में हाहाकार मच गया। किसान के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामपुर धमांवा निवासी पुजेरी (45) पुत्र कल्लू बुधवार की शाम को गांव के बाहर स्थित निजी नलकूप में काम कर रहा था। अचानक उसने मोटर चालू करने के लिए स्टार्टर का बटन दबा दिया। स्टार्टर में करंट दौड़ रहा था, इससे वह चिपक गया। किसी तरह वह करंट की जद से बाहर आया। तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया था। परिजन उसको गंभीर हालत में आनन-फानन मेडिकल कालेज लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.