Kausambi News: निजी कर्मचारियों को हटाने को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- Kausambi News: सिराथू तहसील परिसर में बुधवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने तहसील में कार्यरत निजी कर्मचारियों को तत्काल हटाने और उनसे सरकारी कार्य नहीं कराए जाने की मांग की। साथ ही लंबित फाइलों का समय से निस्तारण कराने की भी आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार अपर्णा श्रीवास्तव की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं से वार्ता की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी समस्याएं रखते हुए तहसील में निजी व्यक्तियों से सरकारी काम कराए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि लंबित फाइलों का समय से निस्तारण नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम और अधिवक्ताओं के बीच हुई वार्ता में तय हुआ कि गुरुवार को अधिवक्ता, एसडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.