कौशाम्बी, अक्टूबर 22 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के कूड़ापुर गांव की एक महिला की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार रात महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कूड़ापुर गांव निवासी सुमीला देवी (40) पत्नी विजेंद्र प्रताप सिंह बुखार से पीड़ित थीं। परिजनों ने मंगलवार शाम को उन्हें तिल्हापुर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उनका इलाज चल रहा था। बुधवार रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को ...