कौशाम्बी, अक्टूबर 25 -- निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप Kausambi News: मुख्यालय के ओसा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए भेलखा निवासी जुगेश कुमार ने मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) से शिकायत की है। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार जुगेश कुमार अपनी मां लवकुशिया देवी का इलाज कराने के लिए रिश्तेदार कोमल कुमार के साथ ओसा रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि इलाज के लिए 30 हजार रुपये की बात हुई थी। डॉक्टरों ने उनकी मां की बच्चेदानी से संबंधित समस्या का इलाज किया। शिकायकर्ता का दावा है कि इलाज के करीब एक महीने बाद उनकी मां के पेट में सूजन आ गई और मल त्यागने में परेशानी होने लगी। हालत गंभीर होने पर उन्होंने दूसरे डॉक्टरों से भी संपर्क किया, लेकिन इ...