Kausambi News: निःशुल्क कानूनी सहायता की दी जानकारी
कौशाम्बी, अक्टूबर 26 -- Kausambi News: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने गांवों, कस्बों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, नए आपराधिक कानूनों व साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए। उन्हें गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, यातायात नियमों और निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने 112, 1090, 181 और 1930 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। साथ ही कन्या सुमंगला, महिला पेंशन एवं आयुष्मान भारत योजनाओं की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.