Kausambi News: निःशुल्क कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
कौशाम्बी, अक्टूबर 7 -- Kausambi News: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों को जागरूक किया गया। पुलिस टीमों ने नए आपराधिक कानून, महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण, साइबर अपराध से बचाव, गुड टच-बैड टच तथा आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी। साथ ही सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में बताया। महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्र और एंटी रोमियो टीम की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया। पुलिस ने 112, 1076, 1090, 102, 1098, 1930 व 181 हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग की जानकारी दी। चरवा, कोखराज, महिला थाना, संदीपन घाट, सैनी, मंझनपुर, करारी, सराय अकिल, पश्चिमशरीरा और पिपरी थाना क्षेत्रों में स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम हुए। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.