कौशाम्बी, अगस्त 4 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के भैला मकदूमपुर गांव निवासी रामगोपाल ने बताया कि दो अगस्त की शाम नाली के विवाद को लेकर पड़ोसी छेदीलाल व स्व. रामप्रकाश की पत्नी गाली देने लगीं। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर बेटी रचना को पीटना शुरू कर दिया। बेटी को पिटता देख पीड़ित बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया। मामले की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पड़ोसियों ने युवक को जमकर पीटा, केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...