Kausambi News: नालियां चोक, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान
कौशाम्बी, नवम्बर 10 -- Kausambi News: सरसवां विकास खंड के पूरब सरावां गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नालियां कूड़े और कीचड़ से चोक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थिति यह है कि अफसरों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं कराया जा रहा है। पूर सरांवां ग्रामसभा में तैनात सफाई कर्मचारियों व ग्रामसभा के जिम्मेदारों के मनमानी के चलते प्रत्येक रास्ते व नालियां गंदगी से पटी हुई हैं। सबसे अधिक दिक्कत रमेश प्रसाद मिश्रा के घर से गया प्रसाद शुक्ला के घर तक है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से गांव नहीं आते और शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। गंदे पानी से होकर स्कूली बच्चों को गुजरना पड़ता है। वहीं बुजुर्गों और महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.