कौशाम्बी, अगस्त 2 -- Kausambi News: कौशाम्बी ब्लॉक के जुगराजपुर गांव में नालियां चोक होने से जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई स्थानों पर गंदा पानी जमा रहने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मच्छर भी पनप रहे हैं और दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। जुगराजपुर ग्रामसभा में सफाई व्यवस्था निरंतर न होने से घरों के गंदे पानी की निकासी के लिए बनी नालियां पूरी तरह से चोक हो चुकी हैं। कामता प्रसाद, देवभूषण आदि लोगों का कहना है कि सफाईकर्मी आते हैं और फोटो खींचकर चले जाते हैं। लंबे समय से नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से यह समस्या गंभीर होती जा रही है। अब बरसात के दौरान हालात और भी खराब हो रहे हैं। गंदा पानी घरों और रास्तों के आसपास जमा होने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को ...