कौशाम्बी, अक्टूबर 11 -- Kausambi News: विकास खंड नेवादा के नूरपुर हाजीपुर गांव में शनिवार को मुकुट पूजन के साथ पारंपरिक रामलीला का शुभारंभ हुआ। विधि-विधान से पूजन के बाद चित्रकूट से आए कलाकारों ने नारद मोह की लीला का मंचन किया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति देखकर दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। रामलीला मैदान में समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुकुट पूजन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए, जिससे पूरा मैदान भक्तिमय हो गया। गांव में कई वर्षों से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। मंचन में दिखाया गया कि नारद मुनि को अपने तप और सौंदर्य पर अभिमान हो जाता है। यह भी पढ़ें- Badaun News: रामलीला के मंच पर दर्शकों ने देखा नारद मोह का मंचन उनका अभिमान तोड़ने के लिए भगवान विष्णु उन्हें बंदर का रूप दे देते...