कौशाम्बी, अगस्त 17 -- Kausambi News: विकास खंड नेवादा क्षेत्र के उमरवल गांव में पारंपरिक पर्व नाग पंचमी (गुड़िया) उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों व ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान युवा लालचंद और नन्ही लाल ने लाठी पर हैरतअंगेज करतब दिखाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। उनके शानदार लाठी प्रदर्शन ने मौजूद ग्रामीणों और बच्चों का खूब मनोरंजन किया तथा कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सरोज सहित बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामवासी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पारंपरिक पर्व की संस्कृति और लोककला को जीवंत रखने वाले इस आयोजन की सराहना की। यह भी पढ़ें- Rampur News: नाग पंचमी पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से की पूजा यह भी पढ़ें- Rampur...