Kausambi News: नहाने के दौरान यमुना में डूबा था वृद्ध, मिली लाश
कौशाम्बी, जुलाई 5 -- Kausambi News: कौशाम्बी थाना क्षेत्र के छोटा गढ़वा गांव का बुजुर्ग शनिवार की भोर स्नान करते समय यमुना में डूबा था। खोजबीन के दौरान रविवार को दूसरे दिन गहरे पानी में उसकी लाश मिली। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार की ओर से किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। छोटी गढ़वा निवासी 65 वर्षीय हीरा निषाद शुक्रवार की रात खाने के बाद अपने घर पर सो गया। शनिवार की भोर वह संदिग्ध दशा में लापता हो गया था। खोजबीन के दौरान परिजनों को पता चला कि बुजुर्ग गांव के बाहर यमुना में स्नान के लिए गया था। आशंका जताई गई तो यमुना में डूब गया होगा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों व मछुआरों की मदद से गहरे पानी में उसकी तलाश शुरू कराई। रविवार सुबह लाश बरामद हुई। शव देख परिवारीजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पुलिस ने मृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.