Kausambi News: नहाते समय तालाब में डूबे किशोर, सुरक्षित
कौशाम्बी, जुलाई 23 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा सहाबनपुर गांव में गुरुवार की शाम नहाते वक्त दो किशोर तालाब में डूब गए। गनीमत ये रही कि समय रहते आसपास के लोगों की नजर पड़ गई और उनको बाहर निकाल लिया गया। किशोरों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत थोड़ी चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि, जान का खतरा नहीं है। पिंडरा सहाबनपुर निवासी आठ वर्षीय सलमान पुत्र अकबर अली व नौ वर्षीय अनस पुत्र बकरीदी गुरुवार शाम गांव में ही खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक वह खेलते-खेलते तालाब किनारे पहुंचकर स्नान करने लगे। तभी पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में डूब गए। हादसा देख आसपास रहे लोग चीख पड़े। लोगों ने परिजनों को सूचना देते हुए तत्काल तालाब में छलांग लगा दी। किशोरों को जल्द ही बाहर निकाल लिया गया। परिवार वालों ने उनको पास के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.