कौशाम्बी, सितम्बर 20 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के लोधौर गांव निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार रात फरीदपुर नहर के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। लोधौर गांव निवासी सुभाष (23) पुत्र धारा सिंह रविवार रात बाइक से नेवादा की तरफ गया था। वापस लौटते समय फरीदपुर गांव स्थित नहर के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ...