Kausambi News: नशे में धुत युवक ने मां-बेटे को पीटा, केस
कौशाम्बी, अक्टूबर 27 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव की रानी देवी पत्नी ओमप्रकाश ने बताया कि परिवार का रामनाथ उर्फ रोगी आएदिन शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज करता है। सोमवार की दोपहर भी वह गाली दे रहा था। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके 13 साल के बेटे पवन कुमार को भी पीटा। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.