कौशाम्बी, अक्टूबर 16 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के लोहरा निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि बड़ा भाई मनोज कुमार नशेड़ी किस्म का है। वह आए दिन गाली-गलौज व मारपीट करता है। 14 अक्तूबर की शाम नशे में धुत होकर अपने पत्नी-बच्चों को मार रहा था। मां सोनपति देवी ने विरोध किया तो उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी नागेंद्र नागर ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पट्टीदारों ने मां-बेटे को पीटा, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...