Kausambi News: नशे में धुत युवक ने पिता-पुत्र समेत चार को पीटा
कौशाम्बी, अगस्त 11 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के केशौवापुर बम्हरौली गांव में नशे में धुत युवक ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों की पिटाई की। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। केशौवापुर बम्हरौली निवासी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि नौ अगस्त की शाम पड़ोसी धनेश त्रिपाठी उर्फ टिंकू नशे में धुत होकर आया और गाली देने लगा। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बेटे नितिन त्रिपाठी, पत्नी व वृद्ध मां को भी पीटा। सभी की जान से मार डालने की धमकी दी। शोरगुल पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.