कौशाम्बी, जुलाई 16 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के वंश का पूरा मजरा मनमऊ गांव की कलावती पत्नी सुजीत ने बताया कि 13 जुलाई को पड़ोसी शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी बलराम पुत्र दमड़ी, सियाराम, संदीप पुत्र राज मिश्रा व राज मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल महिला का मेडिकल करा दिया गया है। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...