कौशाम्बी, अगस्त 18 -- Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र के सैदनपुर गांव निवासी राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार की रात पड़ोसी शिवकुमार शराब के नशे में धुत होकर गाली देने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी के भाई राजकुमार ने भी उसको पीटा। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विनीत सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...