Kausambi News: नव प्रवर्तन प्रदर्शनी में ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर
कौशाम्बी, नवम्बर 3 -- Kausambi News: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब कौशाम्बी की ओर से राजकीय आईटीआई सिराथू में मंगलवार को असंगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तकों की जनपद स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें किसानों, मजदूरों, शिल्पकारों, मैकेनिकों और कारीगरों ने अपनी तकनीक, खोज और नवाचार प्रदर्शित किए। मुख्य अतिथि आईटीआई प्रधानाचार्य यजुवेंद्र नाथ ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। वैज्ञानिक सोच और तकनीकी मदद से जुगाड़ की तकनीक को नई पहचान मिल सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने नवप्रवर्तकों के हुनर को पहचानकर सम्मानित करने की पहल को सराहनीय बताया। जिला विज्ञान क्लब समन्वयक वसीम अहमद ने बताया कि ग्रामीण प्रतिभाओं की खोज और उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.