कौशाम्बी, जुलाई 13 -- Kausambi News: भरवारी कस्बा स्थित मायके में रह रही एक नवविवाहिता ने कमरा बंद कर फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह उसका फंदे पर लटकता हुआ शव मिला। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कमरे से 28 पेट का सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें ससुरालियों पर प्रताड़ना की बात लिखी गई है। आत्मघाती कदम से परिवार में कोहराम मच गया है। फिलहाल मायके वालों ने किसी पर कोई आरोप लगाते हुए तहरीर नहीं दी है। नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 20 निवासी वीरेंद्र केसरवानी लकवाग्रस्त हैं। उन्होंने अपनी बेटी शेफाली (28) की शादी बीते सात मई को प्रयागराज जनपद के फाफामऊ के गोपाल केसरवानी (32) पुत्र कमल केसरवानी से की थी। मृतका के भाई विकास केसरवानी के अनुसार, उन्होंने दान-दहेज सब कुछ दिया था। इसके बाद भी उसकी बहन को परेशान किया जा रहा था। एक ब...