कौशाम्बी, अगस्त 20 -- Kausambi News: शादी के महज तीन महीने बाद एक नवविवाहिता अपने पड़ोसी प्रेमी के घर पहुंच गई और उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को घर से बाहर निकालकर दोनों पक्षों के परिजनों को थाने ले गई, जहां देर शाम तक समझाने का प्रयास चलता रहा।

शादी के बारे में जानकारी पिपरी थाना क्षेत्र के डीहा घूरी गांव निवासी श्यामलाल सरोज की पुत्री रवीना की शादी करीब तीन माह पहले एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के बिलासपुर निवासी भैरव के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के बाद वह अधिकतर समय मायके में ही रही। करीब एक सप्ताह पहले वह ससुराल से वापस मायके आई थी।

पड़ोसी युवक के घर जाने का मामला गुरुवार सुबह रवीना गांव के ही पड़ोसी युवक के घर पहुंच गई। उस समय युवक और उसके परिजन घर पर नहीं थे। वह घर ...