कौशाम्बी, अक्टूबर 8 -- Kausambi News: शक्तिपीठ कड़ाधाम में बुधवार शाम मां शीतला मंदिर प्रबंध समिति का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव के विजेता पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण नवरात्र बाद होगा। चुनाव में विजयी पदाधिकारियों को परंपरा के अनुसार पदभार ग्रहण करने से पहले शपथ दिलाई जाती है। अध्यक्ष आत्म प्रकाश पंडा ने बताया कि 11 अक्तूबर से नवरात्र का पावन पर्व शुरू हो रहा है। नवरात्र मेले में देश प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने की संभावना है। ऐसे में भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था, मंदिर की सजावट, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराना प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि समय कम होने के कारण सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी औपचारिक रूप से जिम्मेदारी संभालकर नवरात्र मेले की व्यवस्थाओं में जुटेंगे। यह भी पढ़ें- 10 या 11 अक्टूबर कब...