Kausambi News: नवरात्र पर श्रद्धालुओं की राह होगी रहेगी आसान
कौशाम्बी, अक्टूबर 10 -- Kausambi News: नवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुविधा व सुरक्षा को लेकर दारानगर नगर पंचायत अध्यक्ष रागिनी केसरवानी की ओर से पहल की गई है। पूरे दारानगर नगर पंचायत क्षेत्र में खुली नालियों को ढकवाने का कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत देवीगंज में भी नालियों पर ढक्कन लगाए जा रहे हैं, ताकि पर्व के दौरान लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। नवरात्र में मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में खुली नालियों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए नगर पंचायत की ओर से नालियों पर ढक्कन लगवाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दरबार की तैयारी पूरी इससे लोगों को सुरक्षित आवागमन में सहूलियत मिलेगी और हादसों का खतरा भी कम होगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.